HEALTH
BY FIRST BHARAT
आजकल हर दूसरा व्यक्ति तनाव से ग्रसित है। तनाव एक ऐसी समस्या है जो शरीर में कई बीमारियों को जन्म देता है। अगर आप भी अपनी जिंदगी में तनाव महसूस करते हैं तो इस तरह तनाव से उबरने की कोशिश करें।
अपने डेली रुटीन से ब्रेक लें और कहीं अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने जाएं। इससे आपका मूड फ्रेश होता है और आप थकान, तनाव और चिंता से दूर हो जाते हैं।
नेचर के पास जाएं पार्क या हरियाली वाली जगह पर कुछ वक्त बिताएं। जब आप सारी चिंता को छोड़कर नेचर के बीच समय बिताते हैं तो तन-बदन खुश हो जाता है।
तनाव भरा महसूस करें तो सबकुछ छोड़ कर अपना पसंदीदा म्यूजिक सुनें। डांस पसंद है तो डांस करें। म्यूज़िक में वो पावर होती है जो आपके शरीर में हैप्पीनेस को बढ़ाती है।
अपने दोस्तों या जिनके साथ आपको बात करके खुशी मिलती है उनके साथ समय बिताएं। उनसे अपने मन की बात शेयर करें।
लाइफ में कई बार समय की कमी से भी तनाव बढ़ जाता है। इसके लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। समय पर उठें, थोड़ा व्यायाम करें, मॉर्निंग वॉक पर जाएं।
अगर आपको शॉपिंग करना पसंद है तो खरीददारी करने जाएं। फोटोग्राफी, पेंटिंग, डांस या जिस चीज का शौक हो उसे करें।