By First Bharat
June 23, 2022
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता काफी चर्चा में रहती हैं। क्या आपको पता है कि भोजपुरी में भी एक ईशा गुप्ता हैं। वो भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। ना यकीन हो तो खुद ही तस्वीरों को देख लें।
ईशा गुप्ता भोजपुरी म्यूजिक एलबम में काम करती हैं। यहां पर उन्होंने रितेश पांडे के साथ म्यूजिक वीडियो '18+' में काम किया था। जिसमें उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी थी।
ईशा गुप्ता रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं। वो अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। खूबसूरती और स्टाइल के मामले में बॉलीवुड की ईशा गुप्ता से कम नहीं हैं भोजपुरी की ईशा गुप्ता।
हिमाचल प्रदेश में जन्मी ईशा गुप्ता पंजाबी टीवी सीरियल्स में काम किया करती थीं। इसके बाद उन्होंने टीवी शो 'विलायती भाभी' में एमिली का रोल प्ले किया था।
ईशा गुप्ता एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल, फैशन इन्फ्लुएंसर और इंस्टाग्राम स्टार भी हैं। 2017 में उन्होंने मिस फेयरनस क्वीन मिस हिमाचल की विजेता रह चुकी हैं।
भोजपुरी में रितेश पांडे के साथ ईशा गुप्ता का पहला गाना था। इसमें वो काफी बोल्ड नजर आई थीं और दर्शकों की ओर से उन्हें काफी पसंद किया गया था। वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।