HEALTH
By FIRSTBHARAT
गर्मियों को त्वचा के लिए नुकसानदेय माना जाता है। सूरज के संपर्क में आने से त्वचा निर्जलित,सुस्त हो सकती है। इसलिए धूप से बचें।
ब्लॉसम कोचर ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरपर्सन ब्लॉसम कोचर ने कुछ ऐसे मास्क की सूची बनाई है जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
दो चम्मच शहद और आधा नीबू के रस में चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच दूध का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने तक लगा रहने दें। अपना चेहरा धो लें और फर्क महसूस करें।
ओट्स और छाछ का मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को टैन वाली जगह पर मलना चाहिए क्योंकि ओट्स त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करेगा और दूसरी तरफ बटर मिल्क त्वचा के लिए बेहद सुखदायक माना जाता है।
काला और सफेद जीरा बराबर मात्रा में लेकर दूध या मलाई के साथ गाढ़ा पेस्ट बना लें। पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। अधिकतम प्रभाव के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार इस मास्क का प्रयोग करें।
हाथों और चेहरे पर ताजे नारियल पानी का नियमित उपयोग टैन से छुटकारा पाने के साथ-साथ त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में बहुत प्रभावी माना जाता है।