Fashion
By FirstBharat
Image Source: hegdepooja
गर्मियों की छुट्टियों के साथ लोग धूमने का प्लान बनाने लगते है। यदि आप सोच रहे हैं कि सुंदर स्थानों के बीच पोज़ देते समय क्या पहनना है। तो पूजा हेगड़े से प्रेरणा लें।
इन फोटोज में पूजा हेगडे को एक प्रिंटेड ऑरेंज और व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहने देखा जा सकता है। जिसमें बैलून स्लीव्स के साथ क्रॉप टॉप और एक लंबी स्कर्ट शामिल है।
मालदीव वैकेशन में पूजा हेगडे ने टाई-डाई ओशन ब्लू ड्रेस में एक ढीली शर्ट को मैचिंग पैंट और एक सफेद बस्टियर के साथ पहना।
यदि आप ठंडे स्थान पर जा रहे हैं। तो पूजा से प्रेरणा लें, जिन्होंने पतली काली पैंट, सर्दियों के जूते, दस्ताने और एक कमर बैग के साथ बैंगनी रंग का स्वेटर पहना।
इस तस्वीर में वह काशी विश्वनाथ की आध्यात्मिक नगरी में नीले कुर्ते को पहने हुए तस्वीर शेयर की। इसके साथ पूजा हेगडे ने गोल्डन झुमके और जूतिया पहनीं।
मालदीव की एक और तस्वीर मे वह सफ़ेद लुक में देखी जा सकती है - सफ़ेद क्रॉप टॉप जिसे फ्लेयर्ड व्हाइट ट्राउज़र के साथ पहना है।
इस फोटोज में पूजा डेनिम जींस के साथ एक सफेद टॉप पहने हुए है। उन्होंने इसके ऊपर लॉन्ग रेड ब्लेज़र और ब्राउन नी-हाई बूट्स पहने हुए है।
पूजा ने भूरे रंग के हाल्टर-नेक क्रॉप टॉप को एक जोड़ी फ्लेयर्ड व्हाइट और ब्राउन टाई-डाई ट्राउजर के साथ पहना था। सनग्लासेस और जूट का बैग उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था।