पेट में ज्यादा बनती है गैस, तो ये 5 फल दिला सकते हैं इससे छुटकारा
पेट में ज्यादा बनती है गैस, तो ये 5 फल दिला सकते हैं इससे छुटकारा
By First Bharat
आज के दौर में गैस, बदहजमी और एसिडिटी की दिक्कत बेहद ही आम हो गयी है। यह देखने में तो छोटी लगती है लेकिन परेशान बहुत ज्यादा करती है।
इस दिक्कत से निजात पाने के लिए लोग-तरह तरह की दवाओं और घरेलू उपचारों की मदद लेते हैं। लेकिन कुछ फल भी ऐसे होते हैं जो आपकी गैस की दिक्कत को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इन फलों को डाइट में शामिल करने से केवल गैस से ही निजात नहीं मिलती है बल्कि कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिलती है। ऐसे 5 फलों के बारे में जानते है।
केला गैस की दिक्कत से राहत देने में मदद करता है. केले में फाइबर होता है जो गैस को कंट्रोल करने में अच्छी भूमिका निभाता है. केला खाने से एसिडिटी भी नहीं होती है.
तरबूज खाने से भी गैस की दिक्कत में राहत मिलती है। इतना ही नहीं तरबूज में मौजूद फाइबर खाने को डाइजेस्ट करने में भी मदद करता है साथ ही एसिडिटी से भी राहत देता है।
खीरा खाने से गैस की दिक्कत से निजात मिलती है। इतना ही नहीं खीरा खाने से पेट में ठंडक रहती है साथ ही पेट की जलन भी शांत होती है। इसके साथ ही बॉडी हाइड्रेड रहती है।
गैस से राहत देने में अंजीर भी अच्छा रोल निभाता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन बी, सी, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है। ये कब्ज और एसिडिटी से भी राहत देने में मदद करता है।
कीवी को भी आप गैस की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। कीवी खाने से इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिलती है साथ ही सेहत को कई और फायदे भी मिलते हैं।