ये फूड्स गर्मी में नहीं होने देंगे शरीर में ऊर्जा की कमी आप रहेंगे बिल्कुल फिट

भीषण गर्मी के कारण सबका बुरा हाल है। अप्रैल के महीने में पारा 42-43 डिग्री पर जा पहुंचा है। लोगों का दिन के समय घर से निकला मुश्किल हो रहा है। 

 हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, स्किन समस्याएं, सनबर्न आदि इस मौसम में परेशान करने लगती हैं। ऐसे में इन रोगों से खुद को बचाए रखने के साथ ही बॉडी का एनर्जी लेवल भी बनाए रखना जरूरी है।

 बस अपनी डाइट में कुछ बदलाव लाएं और यहां बताए गई चीजों का हर दिन सेवन जरूर करें। कैसे आप गर्मी को मात देकर हेल्दी और फिट बने रह सकते हैं।

छाछ का सेवन करने से बेहतर कुछ और नहीं। छाछ पीने से गर्मी में पाचन तंत्र सुचारू रूप से अपना काम करता है। पेट खराब नहीं होता, शरीर को कैल्शियम मिलता और डिहाइड्रेशन से बचाव भी होता है।

            छाछ

तरबूज गर्मी में यह फल खूब बिकता है। पानी की मात्रा इसमें सबसे अधिक होती है। जिसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। तरबूज जरूर खाएं यह शरीर को एनर्जी भी देता है।

           तरबूज 

प्रोटीन, कैल्शियम से भरपूर दही गर्मियों के लिए बेस्ट फूड माना गया है।  शरीर में कैलोरी की मात्रा को कंट्रोल में रखता है। लो-फैट योगर्ट और बेरीज को मिलाकर हेल्दी समर स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।

              दही

नारियल पानी पीकर प्यास बुझ जाती है। इसे पीने से शरीर के अंदर हाइड्रेशन लेवल बढ़ जाता है। क्योंकि इसमें चीनी, इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स पहले से ही भरपूर होते हैं।

     नारियल पानी

शरीर में पानी बनाए रखने के लिए एक गिलास गन्ने के रस आप प्रतिदिन पी सकते हैं। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करता है। गर्मी में होने वाली पेट संबंधित समस्याओं से भी बचाता है।

     गन्ने का रस

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands