LIFESTYLE

Hariyali Teej 2022: हाथों पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी

By First Bharat

July 28, 2022

सावन के महीने में महिलाओं को मेहंदी लगाना खूब पसंद आता है। खासतौर पर हरियाली तीज के मौके पर। इस साल हरियाली तीज 31 जुलाई को है। देखिए कुछ मेहंदी की डिजाइन। 

विवाहित महिलाएं तीज पर हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती हैं। मान्यता है कि हाथों पर मेहंदी का रंग गाढा चढ़ने से पति के प्यार का रंग भी गहरा होता है।

आप मेहंदी लगाने के मामले में नई हैं तो हल्के और मोटी लाइन वाले फूल पत्ती की डिजाइन को बनाएं। ये फटाफट बन जाती हैं और काफी खूबसूरत भी लगती है।

वहीं अगर आप चाहें तो हाथों के पीछे की तरफ इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये आकर्षक लगती है।

अरेबिक मेहंदी की डिजाइन मोटी और गाढी लाइन से बनाई जाती है। जिसमे फूल-पत्तियों को ज्यादा शामिल किया जाता है। हाथों पर पतली बेल की तरह ये डिजाइन काफी आकर्षक लगती है। 

इस मेहंदी के डिजाइन से हाथ पूरा भरा-भरा और खूबसूरत लगता है। ये दिखने में ज्यादा खूबसूरत लगती है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands