BOLLYWOOD
By First Bharat
काव्या थापर ने मिडिल क्लास लव में अपने दमदार अभिनय से एक अलग ही पहचान बनाई है। इसी सफर को जारी रखते हुए काव्या थापर ने सोशल मीडिया में बेहद ही ग्लैमरस फोटो शेयर की है।
काव्या थापर जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू करने वाली है। काव्या फिल्म मिडिल क्लास लव में नजर आएगी। इससे पहले काव्या ने कई साउथ की फिल्मों में काम किया है।
काव्या थापर वेस्टर्न लुक हो या ट्रेडिशनल लुक उनका हर लुक चर्चाओं में रहता है। वह तमिल और तेलुगु में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं।
काव्या ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी शॉर्ट फिल्म तत्काल से की थी। वह मार्केट राजा एमबीबीएस और एक मिनी कथा जैसी साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
अब काव्या थापर 'मिडिल क्लास लव' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। जिसमें उनके साथ प्रीत कमानी और ईशा सिंह भी दिखाई देंगे।
मेन लीड काव्या, प्रीत और ईशा के अलावा इस फिल्म में टैलेंटेड एक्टर मनोज पाहवा भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन रत्ना शाह ने किया है।
इस फिल्म का ट्रेलर 7 अगस्त 2022 को रिलीज हो गया है। फिल्म 16 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है।