हिंदू धर्म में बहुत सी ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति को भविष्य में होने वाली मुसीबत को लेकर संकेत देती हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।
घर में अचानक से चूहों, पिपीलिका, मधुमक्खी, दीमक या किसी भी अन्य जीवों का आना अच्छा नहीं होता है। कहा जाता है कि घर में इनका आना किसी मुसीबत का संकेत हैं।
घर में लगी तुलसी का अचानक से बार-बार सूख जाना भी शुभ नहीं होता। ये घर में आने वाली किसी बड़ी मुसीबत का इशारा करता है।
घर में अचानक से लाल चीटियों का आ जाना भविष्य में होने वाली किसी मुसीबत का संकेत है। इसका अर्थ है कि घर के सदस्यों का किसी से वाद-विवाद हो सकता है।
अगर किसी को कई दिन से रोता हुआ उल्लू दिखाई देता है या फिर उल्लू के रोने की आवाजें सुनाई दे रही हैं तो आने वाले समय में घर में किसी सदस्य की मृत्यु का सूचक है।
घर में रखी वस्तुएं जैसे कांच, शीशा या फर्नीचर का टूटना भी अशुभ होता है। अगर ये चीजें अचानक से टूट जाएं, तो भविष्य में व्यक्ति के साथ कुछ मुसीबत हो सकता है।