BOLLYWOOD
By First Bharat
June 18, 2022
जेनेलिया देशमुख एक बार फिर से तेलुगू इंडस्ट्री में अपनी शानदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे कन्नड़-तेलुगू अनटाइटल्ड फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करेंगी।
जेनेलिया देशमुख ने ये खुशखबरी पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया अंकाउट के माध्यम से दी थी। जेनेलिया के साथ किरीती रेड्डी होंगे। किरीती रेड्डी इसी फिल्म से पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं।
जेनेलिया देशमुख को उनकी अपकमिंग फिल्म में एक सॉफ्टवेयर कंपनी के सीईओ का रोल ऑफर हुआ है। साथ ही सूत्रों का कहना है कि मेकर्स जल्द ही उनके किरदार के बारे में ऑफिशियल अपडेट देंगे।
जेनेलिया ने इस फिल्म का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। जेनेलिया ने कहा, 'मुझे अभिनय से दूर हुए 10 साल हो गए हैं। मैं इस फिल्म के साथ कमबैक कर रही हूं और ये एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है।
जेनेलिया देशमुख ने किरीती को डेब्यु के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा ऐस लगता है कि मैं एक न्यूकमर हूं और उम्र के बाद सेट पर वापसी कर रही हूं और इस युवा टीम का हिस्सा हूं।
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से खास पहचान बनाने वालीं जेनेलिया देशमुख ने लाखों फैंस का दिल जीता है। रितेश देशमुख से शादी के बाद वे बच्चों की परवरिश में बिजी हो गई थीं।
जेनेलिया को आखिरी बार 2012 की तेलुगू फिल्म 'ना इश्तम' में देखा गया था। इसके बाद वे हिंदी मराठी फिल्मों में भी नजर आईं लेकिन 10 साल बाद टॉलीवुड में फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं।