Cricket
By Dimple Kanwar
March 20, 2022
Image Source : Instagram
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए एक बड़ी बात कह दी है। दोनों ने टीम इंडिया के लिए लगभग एक साथ ही शुरूआत की और विश्वकप भी जिताया।
आईपीएल में MS Dhoni Gautam Gambhir दोनों एक—दूसरे के प्रतिद्वंद्वी भी हैं। ऐसे में गंभीर का यह बयान क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय है।
अक्सर क्रिकेट प्रशंसकों का मानना था कि धोनी और गंभीर के बीच समीकरण हमेशा अच्छे नहीं रहे। दोनों के बीच मतभेद की बात लगातार मीडिया में चलती रही है।
उन्होंने कहा देखिए राय में मतभेद हो सकते हैं, खेल को एक अलग तरीके से देख सकते हैं, मैं खेल को अलग तरीके से देख सकता हूं। मेरी अपनी राय है, उसकी अपनी।
गंभीर ने इस पर पहली बार तब बात की जब उन्होंने स्पोर्ट्स एंकर जतिन सप्रू से अपने यूट्यूब चैनल पर बात की। गंभीर ने एक बहुत ही बड़ी बात माही के लिए कही है।
दरार की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि धोनी ने जो किया है उसके लिए उनके मन में सम्मान है और जरूरत पड़ने पर वह उनके साथ खड़े रहेंगे।
गंभीर ने कहा है कि "देखिए मेरे मन में उनके लिए इतना आपसी सम्मान है और यह हमेशा रहेगा। मैं इसे 138 करोड़ लोगों के सामने कहीं भी कह सकता हूं।
गंभीर ने कहा अगर धोनी ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की होती, तो उसने क्रिकेट की दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए होते। 3 के महान खिलाड़ियों में धोनी होते।
गंभीर बोले मैं सबसे लंबे समय तक उप-कप्तान रहा जब वह कप्तान थे। मैदान पर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं जब अपनी-अपनी टीमों के लिए खेले। लेकिन मुझे उनकी वजह से लगातार सम्मान मिला।
गंभीर यहीं रुके उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन में कभी जरूरत होती है, तो मैं उसके बगल में खड़ा होने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा, जो उसने भारतीय क्रिकेट के लिए किया है।