Lifestyle
FIrst Bharat
May 21, 2022
गर्मी से निजात पाने के लिए अब आधुनिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण जीवनशैली में कुछ ऐसे खास तरीके प्रचलित रहे, जो आज भी प्रासंगिक है। ऐसे कुछ तरीके यहां साझा किए जा रहे है।
घर मे अधिक से अधिक एलईडी बल्ब का इस्तेमाल हो तो तापमान में खासी कमी हो सकती है। ध्यान रखें कि बल्ब की पोजिशन सिटिंग एरिया में सिर के ऊपर नहीं होनी चाहिए।
कम्प्यूटर, लैपटॉप जैसे उपकरणों का इस्तेमाल ओपन एरिया में ही करें। ये उपकरण बहुत हद तक हीट जनरेट करते है। खुले क्षेत्र में रखने से हीट नियंत्रण होता रहता है।
छत के नीचे यदि एक लेयर और हो तो गर्मी की तपिश सीधे असर नहीं कर पाती है। ऐसे में फॉल्स सीलिंग का विकल्प आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
घर की इंटीरियर डिजाइन में यदि थोडा—सा ब्राइट कलर्स का इस्तेमाल कर लिया जाए तो गर्मी दूर भाग जाएगी। आप ग्रीन, यलो, वाइट जैसे प्रभावी कलर्स में से अपना पसंदीदा चुन सकते है।
तेज धूप वाल रूम या एरिया में डार्क कलर के तो कम रोशनी में लेयर वाले पर्दो का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे रोशनी भी रहेगी और गर्मी भी दूर होगी।