BOLLYWOOD

रणवीर सिंह का रंग—बिरंगा अवतार देख फैंस हुए दिवाने 

By First Bharat

MAY  12, 2022

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर काफी पहले रिलीज हो चुका है और दर्शकों ने इसकी प्रशंसा की है। रणवीर सिंह भी फिल्म के प्रमोशन में दिन-रात जुटे हुए हैं।

इन दिनों रणवीर सिंह फिल्म के प्रमोशन की वजह से अहमदाबाद में हैं। ऐसे में रणवीर सिंह की प्रमोशन के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।

उन्होंने ये लुक खास गुजरात में प्रमोशन के लिए अपनाया है। रणवीर सिंह ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है,'तमारो छोकरो गुजरात मा पाछो आवयो छे।' 

इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ने मल्टी कलर सूट पहन रखा है। साथ ही उन्होंने रेड कलर का सन ग्लास भी लगा रखा है।

रणवीर सिंह ने रेड शूज से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। फैंस को रणवीर सिंह का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में बोमन ईरानी, ​​रत्ना पाठक शाह और दीक्षा जोशी भी फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।

रणवीर सिंह इस फिल्म में एक गुजराती लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने गुजराती एक्सेंट को लाने के लिए खास क्लास भी ली है। फिल्म के ट्रेलर की काफी तारीफ हुई है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands