LIFESTYLE
FIrst Bharat
May 26, 2022
एलईडी लाइट बल्ब का प्रयोग करें। आजकल घरों में स्मार्ट लाइटिंग भी है, जिसे फोन से चालु या बंद करना आसान है। जिससे आप कहीं भी बैठे घर की लाईट बंद कर सकते है।
फिजूलखर्ची न हो, इसके लिए बिना देर किए लाइट—पंखें बंद करें। साथ ही बच्चों को भी सिखाएं कि यदि वे अपने कमरे में नही बैठे है तो लाइट्स और पंखें बंद करे।
तकनीक को स्टैंडबाय पर न छोडे। घर में जो इलेक्ट्रोनिक उपकरण जैसे इंडक्शन पर काम करते समय कोई दूसरा काम करना पडे तो इंडक्शन को बंद कर दें। काम न आने वाले उपकरणों को बंद कर दे।
अपने वाहन कार या बाइक को पानी से धोते समय पाइप के बजाय बाल्टी भरकर धोएं। इससे पानी कम लगेगा।
अपना लॉन्ड्री टाइम उस हिसाब से सेट करे कि परिवार के सभी सदस्यों के कपडे एक साथ धो सकें। जिससे समय और बिजली के बचत होगी।
सप्ताह में एक बार ही वॉशिंग मशीन का प्रयोग करें। इससे पानी और बिजली की फिजूल खर्ची नहीं होगी। रूटीन के कपडे खुद धोने की आदत बनाएं। बच्चों को भी सिखाएं।