दिव्या खोसला कुमार अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। दिव्या खोसला हर लुक में खूबसूरत लगती हैं।
दिव्या खोसला कुमार अपनी खूबसूरती से फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। वहीं उनका स्टाइल सेंस भी लाजवाब है। देसी ट्रेडिशनल लुक से लेकर शार्ट्स में वो कमाल लगती हैं।
वहीं दिव्या अपने लुक्स की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ भी साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में दिव्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो छोटी सी फ्रॉक पहन क्यूट लुक में नजर आ रही हैं।
सफेद रंग के लैस से तैयार इस मिनी फ्रॉक में दिव्या खोसला बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बात करें आउटफिट की तो लैस से इस पूरी ड्रेस को तैयार किया गया है। वहीं इस ड्रेस पर काले रंग की डिटेलिंग की गई है।
खूबसूरत व्हाइट लैस वाली ड्रेस के कमर पर ब्लैक कलर की बेल्ट ऐड है। वहीं इस ड्रेस की बेल शेप स्लीव पर ब्लैक कलर की डिटेलिंग की गई है। दिव्या खोसला का लुक इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रहा है।
बात करें मेकअप की तो दिव्या ने ग्लॉसी मेकअप को चुना है। जिसके साथ पिंक ब्लश चिक्स और काजल रिम्ड आईज बेहद खूबसूरत हैं। वहीं पिंक लिपस्टिक का शेड ओवरऑल लुक को स्टनिंग बना रहा है।
ट्रेडिशनल लुक में भी दिव्या का अंदाज बेहद खास होता है। पिछले दिनों लैक्मे फैशन वीक पर रैंप वॉक के लिए दिव्या ने ग्रे कलर का लहंगा चुना था। जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज इसे ग्लैमरस बना रहा था।
दिव्या खोसला एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ बजनेस वुमेन भी हैं। दिव्या टी-सीरीज कंपनी की मालकिन हैं। दिव्या खोसला कुमार की ये ग्लैमरस तस्वीरें फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है।