HEALTH TIPS
FIrst Bharat
May 26, 2022
6 से 12 साल तक के बच्चें उस स्थिति में आ जाते हैं, जब वे स्कूल या दूसरी सोशल इनफ्लुएंस में आते हैं। आइए जानते है इनका डाइट प्लान।
बच्चों को सुबह—शाम 250—250 एमएल दूध दें। इसे खीर, दलिया आदि में भी दे सकते है। उन्हें रात में सोते समय एक कप गुनगुना दूध जरूर पिलाएं। इससे नीद अच्छी आती है।
स्कूल से लौटने पर बच्चों को घी लगी एक से डेढ रोटी, दाल, सब्जी, दही या मिक्स वेज रायता आदि खिलाएं। आप खीरों का सलाद भी दे सकते है।
इस उम्र में बच्चों को अच्छी डाइट की जरूरत होती है। उन्हें 3—4 रोटी, 2 कटोरी सब्जी, दही, 40—50 ग्राम पनीर आदि दे।
बच्चे जो फल—सब्जी या हैल्दी फूड पसंद करते हैं, वह उन्हें खाने दें। उन्हें समझाएं कि टिफिन में रखा फूड हैल्दी है और बाहरी फूड क्यों हैल्दी नहीं है।
रात का खाना 8:30 से 9:00 बजे तक खिला दे। इस मौसम में तला—भुना आहार न दें, बल्कि उबला हुआ या जल्दी पचने वाली डाइट दें।
आम का पना, नींबू पानी, बील का जूस, दो अंडों का सफेद भाग, खीरा, पनीर चीला आदि। फल काटकर देने की बजाए साबूत दें।
बच्चों को बीच—बीच में ड्राय फूट्स देते रहें। शाम को आप काजू, किशमिश, बादाम अखरोट आदि ड्राय फूट्स दे सकते है। खाते समय खाने पर ध्यान देने के लिए कहें, अच्छी आदत विकसित होगी।