HEALTH TIPS

Dahi: गर्मियों में दही खाने के फायदे

FIrst Bharat

May 26, 2022

दही में कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 और बी16, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम पाया जाता है। गर्मी के मौसम में दही खाने से सेहत बेहतर होती है।

दही इम्यूनिटी को मजबूत करता है। दही के अंदर अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं बल्कि सेहत को भी स्वस्थ रखते हैं।

गर्मियों में नियमित रूप से दही खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दही के अंदर कैल्शियम और फास्फोरस दोनों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दही दांतों को भी स्वस्थ बनाता है।

वजन को कम करने में दही आपके बेहद काम आ सकती है। दही के अंदर प्रोटीन पाया जाता है। वजन कम होने के साथ-साथ हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर हो सकती है।

दही पाचन तंत्र को भी तंदुरुस्त करता है। दही के अंदर अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं ऐसे में दही का सेवन पेट की खराबी को दूर करता है।

दही में थोड़ा गुड़ मिलाकर खाने से हमारा मेटाबोलिज्म बेहतर रहता है। भूख भी देर से लगती है और शरीर को सही तापमान बनाए रखने में मदद करता है।

दही के साथ भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर खाने से आपकी भूख बढ़ती है और यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।

गर्मी में मिट्टी और पसीने से हमारी स्किन बहुत गंदी हो जाती है। ऐसे में दही हमारी स्किन को ग्लोइंग और स्मूथ बनाने में बहुत मदद करता है। इसमें विटामिन ई और जिंक होता है।

गर्मियों के दिनों लू लगने से उल्टी दस्त होना आम बात है। ऐसे में दही को सूपरफूड की कैटेगरी में रखा जाता है। क्योंकि इस समय दही बहुत फायदेमंद होता है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands