अपनी शादी में बल्‍ला लेकर पहुंची पाकिस्‍तानी क्रिकेटर सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में होती है गिनती

पाकिस्‍तान में हुए वीमंस एशिया कप के दौरान पाकिस्‍तानी ऑलराउंडर कायनात इम्तियाज भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी से मिली थी और इसके बाद ही उन्‍होंने तेज गेंदबाज बनने का फैसला लिया था।

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में से एक पाकिस्‍तान की कायनात इम्तियाज शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्‍होंने मोहम्‍मद वकार उद्दीन को बीते दिनों अपना हमसफर बनाया।

कायनात की शादी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। कायनात का विवाह समारोह निकाह के साथ शुरू हुआ। इसके बाद मेहंदी और बारात का कार्यक्रम हुआ।

पाकिस्‍तानी क्रिकेटर की शादी की खूबसूरत तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम रही है। जिसमें वह शादी के लाल जोड़े में हाथ में बल्‍ला लिए हुए नजर आई।

वहीं कायनात और वकार की एंट्री भी अलग हटकर हुई। दोस्‍तों और परिवारों ने दोनों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

29 साल की ऑलराउंडर कायनात ने पाकिस्‍तान के लिए 15 वनडे और 15 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में 128 रन और 9 विकेट है, जबकि टी20 में 120 रन और 6 विकेट है।

पिछला मैच नवंबर 2021 में खेला था। 2005 में पाकिस्‍तान में हुए वीमंस एशिया कप के दौरान कायनात भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी से मिली थी और इसके बाद ही उन्‍होंने तेज गेंदबाज बनने का फैसला लिया था।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands