LIFESTYLE
By First Bharat
क्रिकेटर राहुल चाहर अपनी शानदार जादुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। राहुल चाहर ने इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई थी। जानते है उनकी लव स्टोरी।
लेग स्पिनर राहुल चाहर की वाइफ का नाम ईशानी जौहर है। दोनों ने 9 मार्च 2022 को गोवा में एक बेहद खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन पर सात फेरे लिए थे।
राहुल चाहर और ईशानी जौहर की साल 2019 में सगाई हुई थी। ईशानी जौहर पेशे से एक फैशन डिजायनर हैं। कई सालों तक लंबी डेटिंग के बाद इन दोनों ने शादी का फैसला किया था।
राहुल चाहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी वाइफ ईशानी के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। इन दोनों की फोटोज फैंस की खूब पसंद करते हैं।
राहुल चाहर कई बार ईशानी के साथ रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। दोनों अपने इश्क का इजहार करने से गुरेज नहीं करते है।
राहुल चाहर ने भारत के लिए 6 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 7 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना एकमात्र वनडे मैच खेला है। इस मैच में उन्होंने 3 विकेट झटके थे।