HEALTH

क्रैनबेरी इम्युनिटी के लिए भी लाभदायक, इसको खाने के फायदें

By First Bharat

June 12, 2022

औषधीय गुण और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होने के साथ-साथ, क्रैनबेरी स्वास्थ्य लाभों का एक पावरहाउस है। क्रैनबेरी इम्युनिटी के लिए भी लाभदायक होती है। आइए जानते है क्रैनबेरी खाने के फायदों के बारे में।

अगर आप दांतों की समस्याओं को दूर रखना चाहते हैं तो क्रैनबेरी का सेवन शुरू करें। क्रैनबेरी में पाया जाने वाला प्रोएंथोसायनिन मुंह में बैक्टीरिया के विकास को रोकता है।

अगर आपके यूरीन में मिनरल कन्संट्रेट हो जाते हैं तो इससे किडनी में पथरी बन सकती है। क्रैनबेरी में क्विनिक एसिड और अन्य पोषक तत्व होते हैं। जो आपको किडनी की पथरी से बचाने में मदद करते हैं।

एजिंग साइन और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं का इलाज करने के लिए क्रैनबेरी में ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद हैं। क्रैनबेरी खाने से त्वचा पर मुंहासे और पिंपल्स नही होते है।

एंटीऑक्सीडेंट में भरपूर होने के कारण, क्रैनबेरी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती हैं। ये फैट को जमा होने से रोकते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। 

क्रैनबेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसलिए इनका सेवन हृदय रोग, कैंसर और कॉगनिटिव डिक्लाइन के लिए जोखिम को कम करने के फायदेमंद माना जाता है।

क्रैनबेरी में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो ट्यूमर सेल्स के विकास को रोक सकते हैं और स्तन, कोलन, फेफड़े और एसोफैगल की कैंसर कोशिकाओं को मारते हैं। 

क्रैनबेरी का सेवन इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। एक अध्ययन से पता चलता है कि क्रैनबेरी में PAC कम्पाउंड होते हैं। मैक्रोफेज में प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को ठीक कर सकते हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands