SPORTS
By First Bharat
July 19, 2022
WWE में बीते शनिवार को Saturday Night Main Event में वीर महान ने फिर अपना जलवा बिखेरा है। खली के बाद रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान WWE में भारत का झंडा बुलंद कर रहे हैं।
वीर महान का जन्म बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता ब्रह्मादीन सिंह एक समय ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। वीर महान को शुरू से ही खेलना पंसद रहा है।
वीर महान 6 फीट-4 इंच लंबे हैं जबकि उनका वजन करीब 125 किलोग्राम है। वीर महान स्कूल के दिनों में नीरज चोपड़ा की तरह ही जैवलिन थ्रोअर थे। उन्होंने भाला फेंक में प्रतियोगिता में कई मेडल जीते हैं।
वीर महान को शोहरत एक टेलिविजन शो से मिली। साल 2008 में उन्होंने टीवी शो 'द मिलियन डॉलर आर्म' में हिस्सा लिया। बेसबॉल के इस टैलेंट हंट शो पहली बार वह चर्चा में आए।
रिंकू सिंह उर्फ वीर महान के जीवन के संघर्ष से प्रभावित होकर डिज्नी ने उन पर 'द मिलियन डॉलर ऑर्म' नामक फिल्म भी बनाई। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई।
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के होलपुर गांव के रहने वाले रिंकू 33 साल की उम्र में WWE रिंग में कई रेसलरों को धूल चटा चुके हैं। भारतीय फैंस के अलावा विदेशों में भी काफी पॉपुलर है।
वीर महान रिंग में ब्लैक कपड़े, माथे पर चंदन और लम्बी दाढ़ी में नजर आते हैं। उन्होंने हाथ पर भगवान राम का टैटू भी गुदवाया है। वीर महान भारत के पौराणिक पत्रों में नजर आते है।