BOLLYWOOD
By First Bharat
सनातन धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्म के रूप में उत्साह के साथ मनाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है।
हिंदू धर्म के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मनाई जाती है। जानते है इस दिन किन चीजों को खरीदना शुभ माना गया है।
भगवान कृष्ण को सबसे प्रिय बांसुरी है। जन्माष्टमी के दिन आप लकड़ी या चांदी की छोटी सी बांसुरी खरीद कर जरूर लाएं। इससे घर में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आती।
भगवान कृष्ण को अपने मुकुट पर मोर पंख लगाते हुए देखा है। मोर पंख को जन्माष्टमी के दिन खरीद कर घर लाने से ग्रह क्लेश दूर होता है और कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है।
कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को माखन का भोग लगाने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं क्योंकि बचपन से ही भगवान कृष्ण को माखन बेहद पसंद है।
मान्यताओं के अनुसार वैजयंती माला में माता लक्ष्मी का वास माना गया है। जन्माष्टमी के दिन वैजयंती माला खरीद कर घर में लाने से बरकत बनी रहती है।
जन्माष्टमी के दिन गाय और बछड़े की छोटी मूर्ति खरीदें और घर के ईशान कोण में रखें। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।