HEALTH
FIrst Bharat
May 22, 2022
ब्रोकली एक हरी सब्जी है यह देखने में गोभी की तरह लगती है। ब्रोकली को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते है ब्रोकली खाने के फायदे।
ब्रोकली को इम्यूनिटी के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। ब्रोकली में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। विटामिन सी शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है।
ब्रोकली को वजन घटाने के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। ब्रोकली में मौजूद फाइबर और पोटैशियम के गुण वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। सर्दियों में आप इसका सूप भी पी सकते हैं।
ब्रोकली को लिवर के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। ब्रोकली में मौजूद एंटी-कैंसर और हेपाटोप्रोटेक्टिव लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
ब्रोकली को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। ब्रोकली को डाइट में शामिल कर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।
ब्रोकोली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन पाया जाता है। ये दिल की धमनियों को स्वस्थ बनाए रखता है। इसके सेवन से दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है।
एल्जाइमर यानी भूलने की समस्या। अगर आपको एल्जाइमर की बीमारी है तो ब्रोकली का सेवन रोज करें। इसका सेवन आपकी समरण शक्ति को बढ़ाता है।
ब्रोकोली के सेवन से कैंसर होने की आशंका भी कम हो जाती है। इसमें फिटाकेमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकोली शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करती है।