इन बॉलीवुड सितारों के पास हैं UAE का गोल्डन वीजा

बॉलीवुड सितारे सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी काफ़ी मशहूर हैं। इनमें से एक UAE गोल्डन वीज़ा भी है। जो कई बॉलीवुड सितारों को मिल चुका है।

इस गोल्डन वीजा के तहत ये सितारे UAE में लंबी अवधि तक रह सकते हैं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें UAE का गोल्डन वीज़ा मिला हुआ है।

बोनी कपूर और उनकी फैमली के पास UAE का गोल्ड वीज़ा है। बोनी कपूर ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, मुझे और मेरे परिवार को 10 साल का गोल्डन वीजा देने के लिए दुबई सरकार का आभारी हूं।

वरुण धवन उन भारतीय स्टार्स सूची में शामिल हैं जिनके पास UAE का गोल्डन वीज़ा है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी थी और यूएई सरकार का शुक्रिया अदा किया था।

उर्वशी रौतेला के पास UAE का गोल्डन वीज़ा है। उर्वशी पहली भारतीय महिला ​हैं, जिन्हें दुबई का गोल्डन वीज़ा महज़ 12 घंटे में मिला। 

सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को पिछले साल UAE गोल्डन वीज़ा मिला था। कपल ने सोशल मीडिया पर इसके लिए UAE सरकार को धन्यवाद भी बोला था।

रणवीर सिंह UAE के गोल्डन वीज़ा से सम्मानित होने वाली सूची में शामिल हैं। रणवीर को यास द्वीप, अबू धाबी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त होने के बाद यूएई सरकार से 10 साल का गोल्डन वीज़ा दिया था।

किंग ख़ान UAE गोल्डन वीज़ा पाने वाले भारत के पहले अभिनेता हैं। उनकी वहां कई प्रॉपर्टीज़ भी हैं। साथ ही साल 2016 में शाहरुख़ को दुबई का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था।

सब जानते हैं कि सोनू सूद ने कोविड और लॉकडाउन के दौरान किस तरह प्रवासी मज़दूरों की मदद की थी। ऐसे में COVID-19 के दौरान उनके मानवीय प्रयासों के लिए UAE सरकार ने गोल्डन वीज़ा दिया था।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands