BOLLYWOOD
BY FIRST BHARAT
मुंबई में Grazia Millennial Awards का आयोजन हुआ। इस दौरान कई फिल्मी सितारें इस अवॉर्ड नाइट में पहुंचे। जहां सभी ने अपने-अपने अंदाज में रेड कार्पेट पर शिरकत की।
Grazia Millennial Awards में Janhvi Kapoor का ग्लैम-अप लुक भी बेहद उम्दा रहा। इवेंट में उन्होंने सिल्वर शिमरी बॉडीकॉन गाउन पहन कर शामिल हुई थीं।
तापसी पन्नू ने इस अवॉर्ड नाइट के लिए अपने लिए बैलून स्लीव्स वाला ऑल-ब्लैक आउटफिट चुना था। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
रणवीर कपूर हमेशा की तरह इस बार भी इवेंट में अपना अतरंगी लुक दिखाकर एक बार फिर से ये साबित कर दिया कि वो कितने स्टाइलिश हैं। इस शो में उन्हें ब्लू आउटफिट में दिखा गया।
आयुष्मान खुराना थ्री पीस ब्लू सूट पहने नजर आए। वहीं उनके भाई एक्टर अपारशक्ति खुराना ह्वाइट आउट में देखे गए।
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने भी अपने ग्लैमरस अवतार से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहीं। वाइट कलर का ऑफ शोल्डर स्लिट गाउन पहन कर शामिल हुईं। इसमें पलक बहुत ही स्टनिंग दिख रही थीं।
तेजस्वी प्रकाश ग्रासिया मिलेनियल अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर ब्लू कलर से कोआर्डो सूट में दिखाई दीं। तेजस्वी प्रकाश की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी
कियारा आडवाणी अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने इस अवॉर्ड शो में जमकर जलवा बिखेरा।