साल 2022 की शुरुआत ही मोहित रैना और अदिति की शादी से हुई थी। और सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की थी। शादी के बाद मोहित और अदिति का ये पहला वैलेंटाइन है।
टीवी के साथ ही बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर चुकीं मौनी रॉय ने इस साल 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नंबियार से शादी की। बता दें कि शादी के बाद मौनी और सूरज का ये पहला वैलेंटाइन डे है।
एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वालीं अंकिता लोखंडे, दिसंबर 2021 में ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं।शादी के बाद अंकिता- विकी भी पहला वैलेंटाइन मनाएंगे।
राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को नवंबर 2021 में अपना जीवन साथी बनाया। बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा बीते 11 साल से रिलेशन में थे। वहीं शादी के बाद दोनों का पहला वैलेंटाइन डे होगा।
यामी गौतम ने 4 जून 2021 को निर्देशक आदित्य धर से शादी की थी। शादी के बाद कपल का पहला वैलेंटाइन डे है, ऐसे में कपल इसके लिए काफी एक्साइटिड होगा।
विकी कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को कटरीना कैफ से शादी की थी। शादी के बाद कपल का पहला वैलेंटाइन डे होगा। बता दें कि विकी और कपिल दोनों ही इन दिनों अपनी फिल्मों के शूट में बिजी हैं।
अभिनेता आदित्य सील ने अनुष्का रंजन को अपना जीवन साथी बनाया था। शादी के बाद दोनों के फोटोज- वीडियोज तेजी से वायरल हुए थे। वहीं अब शादी के बाद कपल का पहला वैलेंटाइन होगा।
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने ब्वॉयफ्रेंज वरुण बंगेरा संग शादी की थी। वरुण और करिश्मा के फोटोज- वीडियोज को फैन्स ने काफी पसंद किया था। वहीं अब शादी के बाद कपल का पहला वैलेंटाइन है।