BOLLYWOOD
By First Bharat
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। कपल ने फोटों शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है।
बिपाशा बसु ने शादी के 6 साल बाद बड़े ही क्यूट और बोल्ड़ अंदाज में ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही बताया कि उनका बेबी जल्द ही इस दुनिया में आने वाला है।
बिपाशा बसु शर्ट का केवल एक बटन लगाएं बेबी बम्प फ्लॉन्ट कर रही है, तो वहीं करण सिंह ग्रोवर बिपाशा के पेट पर किस करते नजर आ रहे है।
करण और बिपाशा की ये फोटोज आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। बिपाशा बसु ने भी फैंस को धन्यवाद दिया।
आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण शादी के लगभग 6 साल बाद दोनों पैंरेट्स बनने जा रहे है, जिसे लेकर दोनों बहुत खुश नजर आ रहे है।
बीते कुछ दिनों पहले भी बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया में तूल पकड़ा था। लेकिन तब दोनों ने कुछ रिएक्ट नहीं किया।
बिपाशा बसु और करण सिह ग्रोवर अप्रैल 2016 में एक-दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। पहली मुलाकात में ही दोनों को प्यार हो गया था।
दोनों की पहली मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। बिपाशा और करण लवी-डवीं कपल होने के साथ-साथ बोल्ड कपल्स में से भी एक है।