हम आपको भोजपुरी सिनेमा में काम करने वाली अनारा गुप्ता के बारे में बता रहे हैं जो एक भारतीय मॉडल हैं और वे सिनेमा की सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
अनारा गुप्ता मिस जम्मू के नाम से भी फेमस है। उन्होंने साल 2001 में मिस जम्मू ब्यूटी पीजेंट का खिताब अपने नाम किया था।
तस्वीर पर अनारा ने लिखा, हम कैसे बयां करें, आपकी खूबसूरती-ए-अंदाज को, बस समझ लीजिये कोई परी उतरी हो, जैसे चांदनी रात को
अनारा मुख्य तौर पर भोजपुरी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। तस्वीर में अनारा स्वैग झाड़ते हुए दिख रही हैं और कैप्शन में भी उन्होंने स्वैगर लिखा है।
गुप्ता सबसे लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे एक ट्रस्ट AG Foundation की चेयर पर्सन हैं और इस के तहत वह सोसायटी की सर्विस भी करती हैं।
फिल्मों के अलावा अनारा महुआ टीवी पर प्रसारित एक भोजपुरी डांस रियलिटी शो नच नचिया डूम मछिया में भी दिखाई दीं थीं। वे इस शो में फर्स्ट रनर अप रहीं थी।
उनकी पहली हिंदी फिल्म मिस आनारा थी जो 2007 में रिलीज हुई थी लेकिन इसे लोगों से अच्छा रेस्पांस नहीं मिला।
अनारा गुप्ता पर एक फ्रॉड कंपनी बनाकर करीब 45000 लोगों से 200 करोड़ से ज्यादा रुपए के ठगी करने का आरोप लग चुका है। अनारा गुप्ता लंबे समय तक फरार रहीं।