By First Bharat
June 23, 2022
श्वेता महारा ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और फोटोग्राफर कोई प्रोफेशनल फोटोग्राफर नहीं है बल्कि उनकी मां हैं। जिन्होंने सभी को हिलाकर रख दिया है।
श्वेता महारा ने अपनी मां को फोटोग्राफी का क्रेडिट दिया है। उन्होंने फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा,'पिक क्रेडिट मेरी मम्मा'। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें टैग भी किया है।
श्वेता महारा के लुक की बात की जाए तो उन्होंने चेक वाली मिनी स्कर्ट के साथ काला चश्मा पहना हुआ है और अपने बालों को भी खुला छोड़ा हुआ है।
एक्ट्रेस सबा खान (Saba khan) ने भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट किया है और शेयर किया है कि वो उन्हें काफी मिस कर रही हैं. सबा ने लिखा, 'आप दोनों को काफी मिस किया'।
तस्वीरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे है एक यूजर ने लिखा, 'गॉर्जियस क्वीन श्वेता'। इसके साथ ही अन्य यूजर्स ने उन्हें 'बॉम्ब' और 'क्यूट' भी बताया है।
आपको बता दें कि श्वेता महारा का नया फोटोशूट बनारस में किया गया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बनारस में अपनी अपकमिंग फिल्म 'पंख' (Pankh) की शूटिंग पूरी की है।
भोजपुरी फिल्म 'पंख' के निर्देशक पराग पाटिल हैं, जो स्टाइल सिनेमा के लिए जाने जाते हैं।उन्होंने इससे पहले खेसारी लाल यादव की फिल्म 'बोल राधा बोल'की शूटिंग को पूरा किया है।