TELEVISION

भारती सिंह ने इंस्ट्राग्राम पर बेटे की मुंह दिखाई, क्यूट पिक्स

By First Bharat

July 12, 2022

भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके बेटे लक्ष्य के साथ उनके फोटोशूट की हैं।

फोटो में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया फैमिली गोल्स देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोते हुए कपल के लाडले बेहद क्यूट लग रहे हैं।

भारती सिंह ने शेयर करते हुए लिखा, मिलिए हमारे बेटे लक्ष्य से गणपति बप्पा मोरिया कैप्शन में उन्होंने दिल, हाथ जोड़ने और प्यार बरसाने वाले इमोजी शामिल किए हैं।

भारती सिंह के इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त और फैन्स ने तस्वीरों पर कमेंट कर कपल को बधाई दी। कृष्णा अभिषेक ने आंखों में प्यार भरे इमोजी के साथ लिखा, "भांजी"। 

लक्ष्य का जन्म 3 अप्रैल को हुआ था। जैसे ही लक्ष्य ने तीन महीने पूरे किए हर्ष और भारती ने दुनिया के सामने उसका चेहरा दिखाने का फैसला किया।

बेटे के जन्म के बाद से फैंस इंतजार कर रहे थे कि भारती और हर्ष कब अपने बच्चे का चेहरा दिखाएंगी। लेकिन अब कपल ने फैंस के इस इंतजार को खत्म कर दिया है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Photo Source: Bharti Singh Instagram