BOLLYWOOD

लद्दाख से भाईजान का लुक, शेयर किया सलमान ने

By First Bharat

भाईजान के नेकस्ट शेडयूल की शूटिंग के लिए सलमान खान, को-स्टार पूजा हेगड़े के साथ हाल ही लद्दाख पहुंच गए है। सलमान खान ने अपना लेटेस्ट फोटो शेयर किया है।

जिसमें सल्लू का लुक बेहद अलग और अनोखा लग रहा है। इतना कहना तय है कि सलमान का ऐसा लुक आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा सीरियस रहते हैं। जिसके तहत वह अपने लुक्स पर अधिक ध्यान देते हैं। वह अपने लुक पर काफी मेहनत करते है।

अब सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'भाईजान' के लिए अनोखा अंदाज अपना अपनाया है। जिसे उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

सलमान खान की इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि लंबे बालों में सलमान का लुक बेहद अलग और जबरदस्त लग रहा है। उनके फैंस इस फोटों को काफी पंसद कर रहे है।

इस फोटो के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- लेह लद्दाख। भाईजान मूवी से सलमान के इस लुक को देखकर फैन्स की एक्साइटमेंट और भी दोगुनी हो गई है।

सलमान खान स्टारर फिल्म भाईजान का पहले टाइटल 'कभी ईद कभी दिवाली' था। लेकिन अब इस फिल्म का नया टाइटल 'भाईजान' हो गया है।

सलमान खान के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े, आयुष शर्मा, शहनाज गिल और जस्सी गिल जैसे तमाम कलाकार अहम रोल में मौजूद हैं।

वहीं बात की जाए 'भाईजान' फिल्म की रिलीज डेट के बारे में तो ऐसा माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक सलमान की ये फिल्म रिलीज हो सकती है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

           instagram: beingsalmankhan