health
By FIRST BHARAT
क्या आप जानते है गर्मियों में आम खाने के फायदे के बारे में। वैसे तो हम सबको आम पसंद है। इसके फायदे के बारे में हमको कम ही पता है तो जानेंगे आज आम के स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी।
आम मैग्नीशियम और पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत हैं। ये दोनों ही पोषक तत्व आपके lower blood pressure को निंयत्रित रखते है। इसके अलावा आम में मैंगिफेरिन नामक एक यौगिक का स्रोत हैं।
आम में मौजूद बीटा-कैरोटीन काफी गुणकारी होता है। बीटा-कैरोटीन एक लाभकारी एंटीऑक्सिडेंट है। आम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कई तरह के फ्रीरेडिकल्स से लड़ता है।
आम में विटामिन ए पाया जाता है। जो कि आपकी आंखो के लिए बहुत ही फायदेमंद है। रतौंधी, मोतियाबिंद, आंखो में पानी आना आदि समस्याओं से निजात मिल जाता है।
आम में लेप्टिन नामक तत्व होता है। जो आपको भूख कम लगने देता है। सात ही आम की गुठली शरीर से अतिरिक्त चर्बी और वसा निकाल देती है।
कई बार आप गर्मियों में धूप में निकल जाता और आपको लू लग जाते है। इससे बचने के लिए आप आम पन्ना पीकर निकलने से आपको लू नहीं लगेगी।
अगर आपकी याददाश्त कमजोर है तो आपके लिए ये एक अच्छा फल साबित हो सकता है। इसमें ग्लूटामिन नामक एसिड पाया जाता है जो कि याददाश्त बढाने का काम करता है।