HEALTH
By First Bharat
June 10, 2022
गुड़हल के फूल देखने में जितना खूबसूरत है उतना ही सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने गुड़हल के फूलों की चाय पी है। जानते है इसके फायदें।
गुड़हल के फूल की चाय पीने से थकान और तनाव को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो तनाव और थकान से राहत दिलाने में मदद करते है।
गुड़हल की चाय एक हर्बल टी है जो कई तरह के बैक्टीरिया, फंगल और पैरासाइट से हमारे शरीर की रक्षा करती है। इसके सेवन से बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन नहीं होता है।
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है उन लोगों को गुड़हल के फूल की चाय पीने चाहिए। गुड़हल चाय बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मदद कर सकती है।
मोटापे की समस्या से परेशान है तो गुड़हल के फूल से बनी चाय का सेवन करें। इस चाय को पीने से बॉडी वेट, बॉडी फैट और बॉडी मास इंडेक्स में कमी आती है।
बालों की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए गुड़हल की चाय काफी फायदेमंद है। इससे आपके बालों का गिरना तो कम होगा ही, बालों को चमकदार भी बनाया जा सकता है।
गुड़हल की चाय में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसलिए इसे पीने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
अगर आपके मुंह में छाले हो गए हैं तो आप गुड़हल की चाय पीकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसकी पत्तियां भी चबाएंगे तो भी फायदा मिलेगा।