गर्मियों में बच्चों की सेहत का रखें ख्याल जाने आसान टिप्स
By First Bharat
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। अप्रैल के महीने में भारत के कई हिस्सों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। ऐसे में नवजात शिशुओं के लिए यह गर्मी बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।
आप इस साल पहली बार मां बनी है और आपका बच्चा अपनी पहली गर्मी का सामना कर रहा है तो ऐसे में आपको बच्चे का खास ख्याल रखने की जरूरत है। हम आपको इस गर्मी बेबी केयर की आसान टिप्स बताते हैं।
बच्चों के लिए पहली गर्मी कई बार बहुत परेशानी भरी भी हो सकती है। कई बार बच्चों को पसीने के कारण शरीर में रैशेज की समस्या हो जाती है। इसके साथ ही स्किन इंफेक्शन का खतरा भी कई गुना तक बढ़ जाता है।
रैशेज की परेशानी को दूर करने के लिए आप बेबी को गर्मियों में डेली नहलाएं। इसके साथ ही दिन में दो से तीन बार बच्चे के शरीर को गीले कपड़े से पोछे। इससे बेबी के शरीर को ठंडक पहुंचेगी।
बच्चों के हाथों को भी रेगुलर रूप से साफ करते रहे क्योंकि बच्चे अक्सर अपने हाथों को मुंह में डालते रहते हैं। इससे भी संक्रमण का खतरा बढ़ता है।
बच्चों को आरामदायक कपड़े पहनाएं। बच्चों के कपड़े कॉटन के हो और ढीले हो। ज्यादा टाइट कपड़ों से बच्चों के शरीर रैशेज की समस्या हो सकती है।
गर्मी के मौसम में बच्चों के खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। बच्चा 6 महीने से कम का है तो ऐसी स्थिति में उसे पानी न पिलाएं बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर पर उसे दूध देते रहें। इससे बच्चे को भूख और प्यास नहीं लगेगी।
बच्चों के कमरे को हवादार रखना बहुत जरूरी है। दिन में कमरे का दरवाजा बंद करके रखें। इससे बच्चे को गर्म हवा नहीं लगेगी। लेकिन शाम और सुबह के समय बेबी को फ्रेश एयर में रखें।