APPLE IPOD
By FirstBharat
करीब 20 साल से संगीत प्रेमियों का मनोरंजन कर रहा आइकॉनिक म्यूजिक प्लेयर आइपोड बाजार से विदा होने वाला है। एपल ने घोषणा की है कि वह इसका उत्पादन बंद कर रही है।
एपल ने 2001 में आइकॉनिक म्यूजिक प्लेयर आइपोड लॉन्च किया था। अपने कॉम्पैक्ट शेप और साइज के कारण यह देखते ही देखते दुनियाभर के लोकप्रिय हो गयाा था।
पॉप संस्कृति को बढावा देने में इसका अहम योगदान रहा। नई पीढी में इस म्यूजिक प्लेयर की लोकप्रियता को देखते हुए बाद में इसके कई संस्करण बाजार में उतारे गए।
आइपोड मिनी, आइपोड नैनो, आइपोड शफल और आइपोड टच शामिल है। 2019 में सेवेन्थ जेन आइपोड टच लॉन्च किया गया था। उस समय आइपोड का लोगों में काफी उत्साह रहता था।
कंपनी ने 2003 में आइट्यून्स ऐप का विंडोज वर्जन पेश किया। यह भी काफी लोकप्रिय हुआ था। मूल आइपोड में 5 जीबी कैपेसिटी और फायरवायर कनेक्शन था।
स्मार्टफोन का दौर शुरू होने के बाद आइपोड की मांग घटने लगी थी। इसीलिए पिछले दो साल से एपल ने आइपोड क कोई नया संस्करण लॉन्च नहीं किया। आइपोड की कीमत करीब 19,600 रुपए हैं।
जबकि इस कीमत के कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध हैं। ऐसे में सिर्फ संगीत सुनने के लिए आइपोड पर खर्च करना ज्यादातर लोगों को मंहगा सौदा लग रहा था।
भारतीय बाजार में कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म फ्री में उपलब्ध है। इनमें जियो सावन, विंक म्यूजिक, यूट्यूब जैसे कई विकल्प मौजूद है। इन्हें मोबाईल में इंस्टाल करने के बाद फ्री में संगीत सुन सकता है।