अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा ने पहना 1425 का मिसगाइडेड टॉप, कैजुअल लुक में लगीं स्टाइलिश
By LOKENDRA SINGH
सुपर स्टार अल्लू अर्जुन अपनी एक्टिंग के साथ अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वो जो भी पहनते हैं, उसे हर कोई फोलो करता है।
उनकी पत्नी स्नेहा भी स्टाइल के मामले में उनसे कम नहीं हैं। कई बार हमें वो स्टाइलिश अवतार में नजर आई हैं।
स्नेहा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो ब्राउन कलर के मिसगाइडेड क्रॉप टॉप में दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
स्नेहा ब्राउन कलर के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने सफेद रंग की जींस के साथ पेयर किया है। साथ ही उन्होंने सफेद रंंग के बैग से इस लुक को कंप्लीट किया।
इस तस्वीर को देखने के बाद हमने थोड़ी जांच-पड़ताल की जिसमें स्नेहा के इस टॉप की कीमत पता चली। इस क्रॉप टॉप की कीमत 1425 रुपये है।
स्नेहा और अर्जुन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि, अर्जुन को स्नेहा से पहली नजर का प्यार हुआ था।
स्नेहा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से लौटी थीं और एक शादी में शामिल हुई थीं, जिसमें अर्जुन भी थे। अर्जुन पहली नजर में ही उन्हें दिल दे बैठे थे।
इसके बाद अर्जुन के एक दोस्त ने उनसे कहा कि, वो स्नेहा को टेक्स्ट करें। यहीं से उनके मिलने का सिलसिला शुरू हो गया और आखिरकार दोनों को प्यार हो गया।
जब बात इनकी शादी की आई तो स्नेहा के माता-पिता दोनों के अलग-अलग बैकग्राउंड होने की वजह से परेशान हो गए थे लेकिन काफी समझाने के बाद आखिरकार वो मान गए
साल 2011 में शादी कर ली। शादी के तीन साल बाद 3 अप्रैल 2014 को ये दोनों पहली बार पैरेंट्स बने थे।
उनके बड़े बेटे का नाम अल्लू अयान है। साल 2016 में इनके घर बेटी की जन्म हुआ, जिसका नाम इस कपल ने अल्लू अरहा रखा है।