करण जौहर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक नए चेहरों के साथ-साथ कई स्टार किड्स को भी लॉन्च किया है। उनके प्रोडक्शन की नई फिल्म बेधड़क से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
करण जौहर ने आलिया भट्ट को अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के जरिए लॉन्च किया था। आलिया ने अपने टैलेंट के दम पर करोड़ों दिलों में खास जगह बना ली है।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से तारा सुतारिया ने फिल्मों में डेब्यू किया था। आखिरी दफा तारा को फिल्म तड़प में अहान शेट्टी के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था लेकिन काफी लम्बे समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही थीं।
डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने करण जौहर की फिल्म से ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अपने टैलेंट के दम पर वरुण ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है।
जान्हवी कपूर ने धर्मा प्रोडक्शंस की धड़क से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। जाहन्वी को गुंजन सक्सेना की बॉयोपिक में देखा गया था जिसके लिए उन्हें खूब वाहवाही भी मिली है।
लोगों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हुई हैं कि शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू कैसा होगा? शनाया के डेब्यू का इंतजार कर रहे फैन्स अब फिल्म बेधड़क का ट्रेलर देखने के लिए बेताब से हैं।