BOLLYWOOD
By First Bharat
July 26, 2022
प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद आलिया भट्ट पहली बार डार्लिंग्स के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर स्पॉट हुई थीं। जहां आलिया ने बेबी बंप छिपा लिया था। अब आलिया ने अपनी नई फोटोज शेयर की है।
आलिया भट्ट इन दिनों खूब चर्चा में है। शादी के बाद मां बनने जा रहीं आलिया बैक टू बैक फिल्में कर वैसे भी सुर्खियां लूट रही हैं। अब आलिया ने स्टाइलिश फोटोशूट करवाया है।
आलिया भट्ट ने लेमन कलर के स्टाइलिश पैंट सूट में फोटो शेयर की है। आलिया ने ब्लैक कलर के टॉप के साथ कन्ट्रास्ट करते हुए ये ड्रेस पहनी है जिसमें वो गजब के पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में फैंस चाहकर भी बेबी बंप को नहीं ढूंढ पा रहे हैं। आलिया ने बड़ी ही चालाकी से अपने बेबी बंप को कवर कर लिया है। अलग-अलग पोज में आलिया ने बड़ी आसानी से बेबी पंप छिपा लिया।
आलिया ने कमेंट में लिखा- मैं पोज करती हूं आप डार्लिंग्स का ट्रेलर देखो। एक दिल पहले आलिया की फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
डार्लिंग्स के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर आलिया ने लूज बैलून शेप ड्रेस पहनकर अपने बेबी बंप को चालाकी से कवर किया था। हालांकि उनका ये लुक हर किसी को खूब पसंद भी आया।