By First Bharat
Feburary 22, 2022
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों पूरे जोर-शोर से अपनी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में आलिया को दिल्ली के इंपेरियल होटल में प्रमोशन करते देखा गया।
इन फोटोज़ में आलिया भट्ट एक रेड कलर की विंटेज कार के साथ गंगूबाई के स्टाइल में पीछे मुड़कर नमस्ते करती नजर आ रहीं हैं।
तस्वीरों में आलिया व्हाइट कलर की साड़ी पहन पैपराज़ी को दिलकश अदाओं से भरे पोज़ देती नजर आ रहीं हैं।
फोटोज़ में आलिया अलग-अलग अंदाज में पोज़ देती नजर आ रहीं हैं, जिन पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
बताते चलें कि फिल्म में आलिया का दमदार रोल देखने को मिलेगा, जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा फिल्म आरआरआर में भी नजर आएंगीं।
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार से धमाल मचाती रहती हैं।