राखी सावंत-अक्षरा सिंह ने Afsana Khan मेहंदी में जमाया माहौल

अफसाना ने शनिवार को मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनकी खुशी देखते ही बनती है। उनके साथ साज हैं जो उनके गाल पर किस कर रहे हैं।

फंक्शन में राखी सावंत और डोनल बिष्ट सहित अन्य सितारे पहुंचे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

फोटो में अफसाना के हाथों में मेहंदी लगाई जा रही है। उनके साथ राखी सावंत और हिमांशी खुराना बैठी हैं।

मेहंदी सेरेमनी में अफसाना ने फ्लोरल प्रिंट आउफिट पहना हुआ है। रेड दुपट्टे के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।

इससे पहले अफसाना ने हल्दी सेरेमनी की फोटोज भी पोस्ट कीं। उन्होंने पीले रंग का ड्रेस पहना। उनके साथ साज मैचिंग कुर्ते में दिखे।

अफसाना और साज बैठे हुए हैं और उनके गालों पर हल्दी लगाई जा रही है। फोटो में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह को देखा जा सकता है।

अक्षरा सिंह, अफसाना को हल्दी लगाने के बाद उन पर अपना प्यार बरसा रही हैं। इस महीने की शुरुआत में पियानो थीम का एक वेडिंग कार्ड वायरल हुआ। दावा किया गया कि यह अफसाना और साज का वेडिंग कार्ड है।

अफसाना और साज दोनों ही पंजाबी सिंगर्स हैं और उन्होंने अपनी आवाज में कई गाने गाए। उनके एक गाने अल्लाह खैर करे में हिमांशी खुराना ने काम किया था।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands