BOLLYWOOD

अदनान सामी का ट्रांसफॉर्मेशन लुक, ग्रूम‍िंग पर भी दिया ध्यान

By First Bharat

June 25, 2022

अदनान सामी की नई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से एक बार फिर लोगों को दंग कर दिया है। उन्होंने अपने ग्रूम‍िंग पर भी पूरा ध्यान दिया है।

अदनान सामी ने अब सिर्फ अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर ही नहीं बल्कि ग्रूम‍िंग पर भी पूरा ध्यान दिया है। ये बदलाव देख सोशल मीडिया पर लोग और भी ज्यादा सरप्राइज्ड हो रहे हैं।

अदनान ने अपना काफी वजन घटाकर खुद को स्लिम एंड फ‍िट शेप दे दिया है। पर अब उनके लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें देख पहचान पाना भी मुश्क‍िल ही नहीं नामुमकिन सा लग रहा है।

फैंस उनकी फोटोज पर कॉमेंट कर रहे हैं एक फैंस ने हैरानी जताते हुए लिखा, तुम कौन हो? एक यूजर ने लिखा, लोग गुजरते दिन के साथ बूढ़े होते हैं पर अदनान सामी जवान होते जा रहे हैं।

50 साल के अदनान सामी अपना वजन कम करने को लेकर चर्चाओं में आए थे। उस वक्त अदनान 230 किलो के थे और उन्होंने अपना 155 किलो वजन कम किया था।

अदनान सामी सिंगर, म्यूजिशियन, म्यूजिक कंपोजर और पियानिस्ट हैं। अदनान सामी को देश के सर्वोच्च पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Photo Source: adnansamiworld