HEALTH
By First Bharat
अगर आप कब्ज या फिर पेट में बनने वाली गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो यह खराब पाचन के संकेत हो सकते हैं। हेल्दी डाइजेशन को बरकरार रखना एक मुश्किल काम है।
पाचन की समस्या होने के कारण लोगों को पेट में गैस, कब्ज और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती है। बेहतर पाचन के लिए आपको डाइट बैलेंस करनी होगी।
आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो डाइजेशन को बेहतर बना सकते हैं। आप इन चीजों को ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें।
शहद-नींबू
गर्म पानी के साथ शहद और नींबू का सेवन पाचन और इम्यूनिटी दोनों में सुधार करता है। इसे सुबह खाली पेट लेने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट होता है।
पपीता
पपीता हेल्दी और दिन की शुरुआत करने के लिए एकदम सही भोजन है। पपीता पाचन क्रिया को बढावा देने में मदद करता हैै। पपीते में पापने नामक एक पाचक एंजाइम होता है।
सेब
सेब भी पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। ये विटामिन ए, विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें फाइबर होने के कारण ये डाइजेशन को बेहतर रखता है।
खीरा
खीरा में इरेप्सिन नामक एक एंजाइम होता है। जो बेहतर डाइजेशन में मदद करता है। खीरा पेट की एसिडिटी, गैस्ट्र्रिटिस और पेप्टिक अल्सर से राहत प्रदान करना।
केला
अगर आपको डाइजेशन को दुरुस्त रखना है तो केले का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद फाइबर से मल त्याग को आसान बनाते हैं।