HEALTH

गर्मियों का मौसमी फल आलुबुखारा खाने के 7 फायदें

By First Bharat

June 13, 2022

गर्मियों का मौसमी फल आलूबुखारा सेहतमंद गुणों का खजाना है। इसका सेवन करने से सेहत और सौंदर्य दोनों बरकरार रहते हैं। आज हम आपको आलुबुखार खाने के 7 फायदों के बारे में बताते है।

आलूबुखार के 100 ग्राम में लगभग 46 कैलोरी होती है। अत: इसमें अन्य फलों की तुलना में कैलोरी काफी कम पाई जाती है। इस कारण से यह आपका वजन नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।

आलुबुखारे में मौजूद विटामिन-सी आपकी आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। विटामिन-के एवं बी 6 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

यह रक्त का थक्का बनने से रोकता है जिससे ब्लडप्रेशर और हृदय रोगों की संभावना कम होती है। इसके साथ ही अल्जाइमर के खतरे को कम करता है।

छिलके के साथ आलुबुखारे का सेवन, ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सहायक होता है। यह कैंसर और ट्यूमर की सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में आलुबुखारा बेहद सहायक है। रजोनिवृत्ति के उपरांत महिलाएं आलुबुखारे का सेवन करें तो वे स्वयं को ओस्टियोपोरेसिस से बचा सकती है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा के साथ ही दिमाग को भी स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। यह आपके तनाव को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

यह आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। आलुबुखारे में आयरन की मात्रा होती है जो ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करती है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands