LIFESTYLE

टमाटर खरीदते समय इन 7 बातों का ध्यान रखें

By First Bharat

टमाटर के बिना खाना बनाना अधूरा है। दाल में तड़का लगाने से लेकर सलाद की प्लेट तक मे टमाटर का इस्तेमाल होता है। जानिए टमाटर की खरीदारी से जुड़े ज़रूरी टिप्स।

जब भी टमाटर खरीदें तो उसे दबाकर देखें कि टमाटर सख्‍त है या नहीं। सख्‍त टमाटर जल्‍दी सड़ते नहीं हैं और उसे स्‍टोर करना भी आसान होता है।

जब भी टमाटर खरीदें तो उसके रंग का भी खास ख्‍याल रखें। कभी भी पीले या बदरंग टमाटर ना खरीदें। ये फ्रेश नहीं होते हैं और जल्‍द ही खराब हो जाते हैं।

ख्रराब टमाटर न खरीदे नहीं तो यह बाकी के टमाटरों को भी खराब कर देगा। बाकी के अच्छे टमाटर एक फंगस वाले टमाटर के कारण महज़ रातभर में खराब हो सकते हैं।

अगर टमाटर काले हैं या उनमें छेद हैं तो इन टमाटरों को खरीदने से बचें। ऐसे टमाटरों में कीड़े हो सकते हैं या फिर वह अंदर से काले निकल सकते हैं।

अगर आप ज़्यादा बड़े टमाटर खरीदेंगे तो उसके प्राकृतिक तौर से पके होने की गुंजाइश कम होगी। ऐसे टमाटर आर्टीफीशियल फार्मिंग से तैयार होते है। जो सेहत के लिए खराब है।

अगर आपको टमाटर लंबे समय के स्टोर करना है तो हल्के कच्चे टमाटर लें। छूने में टमाटर मुलायम है तो जान लें कि ये ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands