LIFESTYLE

घरेलू गैस बचत करने के 7 आसान उपाय

By first Bharat

June 11, 2022

हम आपको कुछ टिप्‍स बता रहे है जिन्‍हें अपनाकर आप गैस पर खपत को कम कर सकती है। तो आइए जानते है घरेलू गैस की बचत करने के आसान उपाय।

गैस की बचत करने के लिए खाना बनाने से पहले जो भी रेसिपी बना रही हो उससे जुड़ी जरूरत की सारी सामग्री अपने सामने रख लें। इससे समय और गैस दोनों की बचत होगी।

अगर हो सके तो सब्‍जी कड़ाही या पैन में बनाने की बजाए प्रेशर कुकर में बनाएं। प्रेशर कुकर में खाना जल्दी बनता है जिससे गैस की खपत कम होती है।

क्‍या आपको पता है कि बिना ढंके खाना बनाने पर गैस की ज्‍यादा खपत होती है, ऐसे खाना बनाने से तीन गुना ज्‍यादा गैस खर्च होता है, इसलिए हमेशा खाना ढककर ही पकाएं।

फ्रोजन फूड, दूध, सब्जियों को पकाने से कम से कम 1-2 घंटे पहले फ्रिज से निकाल लें, इससे गैस की खपत कम होगी। जब वह रूम टेंप्रेचर पर आ जाए, तभी इन्‍हें पकाएं।

खाना बनाते समय सब्‍जी में पानी जरूरत के हिसाब से ही डालें। सब्‍जी में ज्‍यादा पानी डालने पर इसे पकने में समय लगेगा जिससे गैस की ज्‍यादा खपत होगी।

समय-समय पर गैस के रेग्युलेटर, पाइप और बर्नर को चेक करते रहें, कहीं गैस लीक तो नहीं हो रही है, अगर गैस लीक कर रही है तो इसे तुंरत रिपेयर करें, क्‍योंकि इससे ज्‍यादा गैस की खपत होती है

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands