HEALTH
By First Bharat
14 जून को दुनियाभर में वर्ल्ड ब्ल्ड डोनर डे मनाया जाएगा। अगर आप किसी को अपन ब्लड देते है तो इससे उस व्यक्ति की जान बचती है और यह आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है। 7 ब्ल्ड डोनेशन के फायदे।
नियमित ब्ल्ड डोनेशन से शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है। अधिक आयरन दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। हार्ट अटैक की आशंका रहती है।
रक्तदान करने से वज़न कैलोरी बर्न होती है। जिससे वज़न कम होता है। लाल रक्त कोशिकाओं का स्तर कुछ महीने में बराबर हो जाता है।
रक्तदान करने के बाद शरीर खून की कमी को पूरा करने में जुट जाता है। जिससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं ज़्यादा बनती हैं और आपकी सेहत में सुधार आता है।
नियमित अंतराल पर रक्तदान से आप अपने शरीर को आयरन की अधिकता से बचा सकते हैं। यह कुछ निश्चित प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम करता है।
नियमित रूप से रक्तदान शरीर की कोशिकाओं को प्रोत्साहित करता है। जिससे शरीर की फिटनेस सुधरती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
इसमें जांचें होती है, जिससे व्यक्ति को अपनी सेहत की जानकारी मिलती है। इससे भी वजन नियंत्रित होता है। खून की जांच से आप हीमोग्लोबिन का भी पता लगा सकते हैं।
गंभीर बीमारियों की जानकारी भी पहले ही हो जाती है। अगर कोई गंभीर बीमारी जैसे एड्स, हैपेटाइटिस, मलेरिया और सिफलिस आदि है तो इसमे पता चल जाता है।