Rajasthan
By First Bharat
Image Credit : Instagram and Facebook
आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे 22 अप्रैल को परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। प्रदीप की पहली और टीना की दूसरी शादी है।
टीना ने अपनी सैकण्ड लव स्टोरी पर राज खोले और बताया कि किस तरह वे तलाक के सदमे से उबरी और कैसे उन्हें प्रदीप गवांडे से प्यार हुआ।
आपको बता दें कि 2016 बैच की आईएएस टीना डाबी ने पहले आईएएस अतहर आमिर से विवाह किया था और बाद में 2020 में तलाक ले लिया था।
प्रदीप मूलत: महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं।टीना की माताजी भी मराठी है। साथ ही प्रदीप का व्यवहार भी टीना को पसंद आया.
टीना ने कहा कि तलाक के बाद वापस उबरना बहुत मुश्किल होता है। परन्तु परिवार की मदद से वे संभलीं और उन्होंने प्रदीप से दूसरा विवाह तय किया है।
उन्होंने बताया कि कोरोना के दौरान दोनों की स्वास्थ्य विभाग में ड्यूटी लगी और वहीं वे दोनों एक—दूसरे के करीब आए। पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ।
प्रपोज किसने किया, इस सवाल पर टीना ने बताया कि उन्हें प्रदीप ने प्रपोज किया और उसे उन्होंने एक्सेप्ट भी किया। प्रदीप उनकी खुद की कम्युनिटी से है।
टीाना का कहना है कि उनके इस विवाह से कई ऐसी लड़कियों को सम्बल मिलेगा। जिंदगी में आपको दूसरा मौका अवश्य मिलता है।
तलाक के बाद आईएएस अतहर कश्मीर चले गए। वे वहीं पर सैटल है। टीना की सगाई के बाद उन्होंने अपना एक एकाकी फोटोग्राफ भी शेयर किया है।