BY FIRST BHARAT
आज राजस्थान का स्थापना दिवस है। राजस्थान के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोन ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
मुख्य कार्यक्रम राजधानी जयपुर स्थित अल्बर्ट हाॅल में होगा। इस मौके पर बेस्ट आॅफ राजस्थान कार्यक्रम होगा। 550 लोक कलाकार अनूठी प्रस्तुति पेश करेंगे।
30 मार्च, 1949 को वृहद राजस्थान की स्थापना हुई। सबसे पहले जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का राजस्थान संघ बनाया गया।
इसे बाद में राजस्थान कहा गया। कुल 22 रियासतों का 7 चरणों में विलय हुआ। तब जाकर राजस्थान बना। वर्तमान में राजस्थान में सात सम्भाग, 33 जिले है।
सन् 7 अप्रैन 1949 को आजाद भारत के राजस्थान राज्य के पहले मनोनीत मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री बने।
राजस्थान लोक कला और समृद्ध संस्कृति के साथ-साथ राजा- महाराजाओं के शौर्य और बलिदान के लिए भी जाना जाता है। यहां का पहनावा, खान-पान, भाषा, पर्यटन स्थल बेहद खास है।
इतिहासकारों के अनुसार जब सभी रियासतों का विलय हो गया और पहली बार मनोनीत मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का शपथ ग्रहण समारोह सिटी पैलेस के भव्य दरबार में रखा गया था।
30 मार्च 1949 को राजपूताने के गठन की प्रक्रिया के साथ ही एक नवम्बर 1956 को राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई। 30 मार्च को प्रदेशवासी राजस्थान दिवस के रूप में मनाते है।