By First Bharat
राजस्थान के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस
राजस्थान क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसका नाम सुनते ही ऊंट और रेगिस्तान का ख्याल सबसे पहले आता है।
राजस्थान में कई ऐसे शहर हैं जो टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां की ऐतिहासिक किले और पुराने इमारत लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।
उदयपुर झीलों की नगरी है। यह भारत के सबसे रोमांटिक स्थलों में से एक है। उदयपुर में आप सिटी पैलेस, महाराणा प्रताप स्मारक, जग मंदिर, फतेह सागर झील और पिछोला झील धूम सकते हैं।
जोधपुर लाखों की तादाद में टूरिस्ट आते हैं। अगर आप दोस्तों और परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उम्मेद भवन, मेहरानगढ़ फोर्ट और मंडोर गार्डन जरूर घूमें।
इस शहर में आप चित्तौड़गढ़ का किला देख सकते हैं जो कि 700 एकड़ का है। यह किला बलिदान और साहस के प्रतीक के रूप में खड़ा है। इसके अलावा विजय स्तंभ यहां का मुख्य आकर्षण है।
जयपुर राजस्थान की राजधानी है। इसे गुलाबी शहर भी कहा जाता है। आप अलबर्ट हॉल, जल महल, हवा महल, जयगढ़ का किला, आमेर का किला, नाहरगढ़ फोर्ट का लुत्फ उठा सकते हैं।
राजसमंद में UNESCO World Heritage Site कुम्भलगढ़ फोर्ट है। जहां भारी तादाद में टूरिस्ट ट्रैवल करने आते हैं। इस फोर्ट की ऊंचाइयों से आप खूबसूरत नजारे देख का लुत्फ उठा सकते हैं।