बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं।
इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा रेड कलर के वन शोल्डर गाउन में हुस्न की मल्लिका से कम नहीं लग रहीं है।
फोटोज़ में परिणीति चोपड़ा अलग-अलग अंदाज में पोज़ देती दिखाई दे रहीं हैं और उनकी सादगी से भरी अदाएं फैन्स का चैन चुराने के लिए काफी है।
इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा ने अपने बालों को एक बन में बांधा है, इसके साथ ही उनका स्मोकी मेकअप, कंगन, रिंग्स और कानों के झुमके उनके लुक पर चार चांद लगाते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है और अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है।
सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार से धमाल मचाती नजर आती हैं।
परिणीति चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इन्हें कैप्शन दिया - पुरानी दुनिया का रोमांस ..।